दो पीढ़ियों को जोड़ने से क्या बदलता है?
हम अक्सर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात करते हैं अच्छे स्कूल में भेजते हैं, अच्छी किताबें दिलाते हैं
लेकिन एक चीज जो किताबें नहीं दे सकती वो है जीवन का अनुभव
जो मैं हमेशा कहता हूं कि अनुभव हमेशा उम्र के साथ आता है
जब छोटे बच्चों को सीनियर सिटीजन से जोड़ा जाता है तो असल में हम दो बहुत अलग दुनियाओं को एक साथ ला रहे होते हैं
यहाँ मैं बताना चाहता हूं इससे होता क्या है?
1. बच्चों के लिए सबसे बड़ी सीख
बच्चों को रिस्पेक्ट करना सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती वो खुद सीख जाते हैं।
वो सुनना सीखते हैं क्योंकि आज के बच्चे बहुत बोलते हैं, लेकिन सुनना भूल गए हैं
बुजुर्गों के पास बैठने से उनमें धैर्य आता है, उनके अंदर दूसरों के लिए भावना पैदा होती है, जिसे हम Empathy कहते हैं। वो समझते हैं कि बुढ़ापा क्या होता है, अकेलापन क्या होता है और जब यही बच्चे कल बड़े होंगे तो यही बच्चे कल बड़े होकर अपने माता-पिता को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे
2. हमारे बुजुर्गों के लिए -
सच तो ये है कि इस उम्र में उन्हें दवाई से ज्यादा अपनेपन की जरूरत होती है। घर परिवार सब होने के बाद भी कई बार वो खुद को अकेला महसूस करते हैं। जब बच्चे उनके पास आते हैं, हंसते हैं, बातें करते हैं तो उन्हें लगता है कि कोई है जो उन्हें सुन रहा है। उनकी आंखों में एक अलग ही चमक आ जाती है। उनका तनाव, उनका अकेलापन काफी हद तक कम हो जाता है उन्हें फिर से जीने की वजह मिल जाती है।
3. समाज और देश के लिए
ये सिर्फ एक मुलाकात नहीं है क्योंकि ये हमारे संस्कारों को बचाने का तरीका है
क्योंकि मैं अक्सर देखता हूं कि
आजकल जॉइंट फैमिली टूट रही हैं, बच्चे दादा-दादी से दूर हो रहे हैं। ऐसे में ये जो गैप बन रहा है उसे भरना बहुत जरूरी है। अगर बचपन से ही बच्चों को ये पता होगा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग कितने जरूरी हैं तो समाज अपने आप ज्यादा संवेदनशील बनेगा और यही संवेदनशील बच्चे कल एक मजबूत और समझदार माहौल बनाएंगे।
अब इससे आगे कैसे जाना है?
ये काम एक दिन का नहीं है बल्कि इसे एक आदत बनाना होगा
स्कूल चाहें तो हर महीने एक दिन ऐसा तय कर सकते हैं जब बच्चे किसी ओल्ड एज होम जाएं
सिर्फ जाने के लिए नहीं
बल्कि वहां समय बिताने के लिए
जैसे मैं suggest करता हूं कि
कोई कहानी सेशन हो,
कोई साथ में छोटा सा खेल हो,
बच्चे अपने हाथ से बनाया कोई कार्ड दे दें
परिवार खुद भी अपने बच्चों को अपने घर के बुजुर्गों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
मकसद सिर्फ मिलवाना नहीं है मकसद है रिश्ता बनाना एक ऐसा रिश्ता जहां एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को अपनी कहानी दे और दूसरी पीढ़ी पहली को अपना आदर, सत्कार और सेवा दे
मैं एक चीज दावे के साथ कह सकता हूं कि
अगर ये सिलसिला चलता रहा तो इसका रिजल्ट बहुत पॉजिटिव आएगा
✦
✦ ✦
✦
𝓓𝓻. Rajesh 𝓜𝓮𝓱𝓽𝓪
(Mba, Msw, Therapist, Vridh Sewak)
वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ जीवन को समर्पित पहल
यह वेबसाइट वर्षों के समर्पण और अनुभव से निर्मित है। यहाँ विशेष एक्यूप्रेशर और मसाज थेरेपी, स्वस्थ जीवन के सरल सूत्र और आध्यात्मिक शांति से जुड़ा सकारात्मक मार्गदर्शन उपलब्ध है।
https://www.seniorcitizentherapy.site
खुशहाल और शांतिमय जीवन के अनमोल स्वास्थ्य सूत्र
यह ब्लॉग सकारात्मक जीवन अनुभवों पर आधारित है। इसमें स्वस्थ, आनंदमय और शांतिपूर्ण जीवन के लिए उपयोगी जानकारी, सुकून भरे उपाय और आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े प्रेरणादायक विचार उपलब्ध हैं।
https://share.google/C10HuHmKMCUcm1wcV
#SeniorCitizenGuidance #SeniorCitizenTherapy #SeniorCitizenCare #SeniorCitizenWellness #SeniorCitizenSupport #SeniorCitizenMassage #SeniorCitizenAcupressure #SeniorCitizenSpaTherapy #SeniorCitizenHomeTherapy #SeniorCitizenHealthGuidance #SeniorCitizenPalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenPalwalFaridabadNCRIndia #SeniorCitizenTherapyPalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenWellnessPalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenCarePalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenGuidancePalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenMassagePalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenAcupressurePalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenSupportPalwalFaridabadNCR #SeniorCitizenSevaPalwalFaridabadNCR